मूसलाधार बारिश और तेज आंधी ने मचाई तबाही, कई विशाल पेड़ गिरे, खोबी–मोहास मार्ग घंटों रहा जाम KAMOD GOTEGAON

मूसलाधार बारिश और तेज आंधी ने मचाई तबाही, कई विशाल पेड़ गिरे, खोबी–मोहास मार्ग घंटों रहा जाम GOTEGAON

गोटेगांव ब्लॉक के कई ग्रामीण क्षेत्रों में तूफान का असर, देवरी कला में प्रधानमंत्री आवास पर गिरा पेड़, मकान क्षतिग्रस्त; जनहानि की सूचना नहीं।

कमोद/GOTEGAON | The Topline News

गोटेगांव विकासखंड के अंतर्गत आने वाले कई ग्रामीण क्षेत्रों में मंगलवार रात करीब 8 से 9 बजे के बीच हुई मूसलाधार बारिश और तेज आंधी-तूफान ने व्यापक नुकसान पहुंचाया। तेज हवाओं के कारण कई स्थानों पर विशाल वृक्ष धराशायी हो गए, जिससे यातायात और बिजली व्यवस्था बुरी तरह प्रभावित हुई।

सबसे अधिक असर परसवाड़ा, खोबी, देवरी कला और मोहास सहित आसपास के गांवों में देखने को मिला। खोबी–मोहास मार्ग पर एक विशाल पेड़ सड़क पर गिर जाने से मार्ग पूरी तरह अवरुद्ध हो गया। इसके चलते दोपहिया, चारपहिया और भारी वाहन घंटों तक जाम में फंसे रहे। स्थानीय लोगों को आवागमन में भारी परेशानी का सामना करना पड़ा।

वहीं देवरी कला में प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत निर्माणाधीन एक पक्के मकान पर विशाल बबूल का पेड़ गिर गया। हादसे में मकान का लेंटर और दीवारें गंभीर रूप से क्षतिग्रस्त हो गईं तथा उनमें बड़ी-बड़ी दरारें आ गईं। मकान मालिक परम लाल हरिजन ने शासन-प्रशासन से आर्थिक सहायता और क्षतिग्रस्त मकान के पुनर्निर्माण की मांग की है।

आंधी और बारिश के कारण कई क्षेत्रों में बिजली आपूर्ति भी लंबे समय तक बाधित रही, जिससे ग्रामीणों को कठिनाइयों का सामना करना पड़ा।

फिलहाल राहत की बात यह है कि इस प्राकृतिक आपदा में किसी प्रकार की जनहानि की सूचना नहीं मिली है। प्रशासन स्थिति पर नजर बनाए हुए है और क्षति का आकलन किया जा रहा है। 

इंदिरा गर्ल्स स्कूल में नशा मुक्ति अभियान, छात्राओं ने लिया नशे से दूर रहने का संकल्प GOTEGAON
Scroll to Top