SDM कार्यालय पहुंचा मुस्लिम समाज, 8 वर्षीय मासूम के हत्यारे को फांसी देने की उठाई मांग GOTEGAON

SDM कार्यालय पहुंचा मुस्लिम समाज, 8 वर्षीय मासूम के हत्यारे को फांसी देने की उठाई मांग GOTEGAON

न्याय की मांग को लेकर सौंपा ज्ञापन, दोषी के खिलाफ त्वरित एवं कठोर कार्रवाई की अपील

THE TOPLINE | गोटेगांव

GOTEGAON स्थित एसडीएम कार्यालय में गुरुवार को मुस्लिम समाज के लोगों ने बड़ी संख्या में एकत्र होकर 8 वर्षीय मासूम बच्ची के साथ कथित दुष्कर्म एवं हत्या की घटना के विरोध में प्रदर्शन किया। समाज के लोगों ने दोषी के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग करते हुए एसडीएम के माध्यम से शासन के नाम ज्ञापन सौंपा।

प्रदर्शन के दौरान लोगों ने मासूम बच्ची को न्याय दिलाने और आरोपी को कड़ी से कड़ी सजा दिए जाने की मांग की। प्रदर्शनकारियों का कहना था कि इस प्रकार की जघन्य घटनाओं पर सख्त कार्रवाई होने से समाज में अपराधियों के बीच कानून का भय पैदा होगा।

प्रदर्शन में बड़ी संख्या में मुस्लिम समाज के महिला-पुरुष एवं युवाओं ने भाग लिया। प्रदर्शन शांतिपूर्ण ढंग से आयोजित किया गया, जिसमें लोगों ने न्याय की मांग को लेकर अपनी आवाज बुलंद की।

ज्ञापन में प्रशासन से मामले की त्वरित सुनवाई सुनिश्चित कराने तथा दोषी के विरुद्ध कानून के अनुसार कठोरतम कार्रवाई करने की मांग की गई। प्रशासनिक अधिकारियों ने प्रदर्शनकारियों को आश्वस्त किया कि ज्ञापन शासन तक पहुंचाया जाएगा और कानून के अनुसार आवश्यक कार्रवाई की जाएगी।

 

जम्मू से अमरनाथ यात्रियों के लिए बड़ी खबर: भगवती नगर यात्री निवास से यात्रा अस्थायी रूप से बंद जम्मू से अमरनाथ यात्रा पर अस्थायी रोक, भगवती नगर यात्री निवास से यात्रा बंद JAMMU KASHMEERhttps://thetopline.in/jammu-kashmeer/
Scroll to Top