महिलाओं से गंदे कमेंट, अश्लील हरकतें MP में सबसे ज्यादा, नागपुर शहर टॉप पर

केंद्र सरकार की ओर से जारी एनसीआरबी के डेटा के आधार पर तैयार रिपोर्ट

NCRB data released by the Central Government

पब्लिक प्लेस में गंदे कमेंटऔर महिलाओं से अश्लील हरकतें करने के मामलों में मध्य प्रदेश पहले नंबर पर है। केंद्र सरकार की ओर से जारी एनसीआरबी के डेटा के आधार पर तैयार रिपोर्ट में इसकी जानकारी मिली है। रिपोर्ट के मुताबिक, 2022-23 में देशभर में पब्लिक प्लेस में महिलाओं से गंदे इशारे और कमेंट करने से जुड़े 25,741 केस दर्ज हुए। इनमें सबसे ज्यादा 39% यानी 10,133 केस मध्यप्रदेश में सामने आए। इस लिस्ट में तमिलनाडु दूसरे और महाराष्ट्र तीसरे स्थान पर है।
             केंद्र सरकार ने यह रिपोर्ट तैयार करवाई है, जिससे नैतिक मूल्यों से जुड़े क्राइम के मामलों का आकलन किया जा सके। साथ ही जिन राज्यों में ऐसे अपराध ज्यादा हो रहे हैं, वहां की सरकारों को इस ओर ध्यान देने का निर्देश दिया जाए।

महिलाओं से अश्लील इशारे और कमेंट करने के मामलों में महाराष्ट्र का नागपुर शहर टॉप पर

रिपोर्ट के मुताबिक, महिलाओं से अश्लील इशारे और कमेंट करने के मामलों में महाराष्ट्र का नागपुर शहर टॉप पर और मुंबई दूसरे स्थान पर है। वहीं, देश का सबसे साफ शहर इंदौर इस लिस्ट में छठे नंबर पर है। देश के 19 बड़े शहरों में भी ऐसे क्राइम दर्ज किए गए।

Scroll to Top