मोहगांव में लोकायुक्त छापा रिश्वत लेते रंगे हाथ पकड़े गए इंजीनियर

मंडला जिले के जनपद पंचायत मोहगांव में पदस्थ उपयंत्री को लोकायुक्त ने 10 हजार रुपए की रिश्वत लेते हुए दबोचा है। दरअसल दो साल पहले 976626 रुपए की लागत से पुलिया का निर्माण कार्य कराया गया था. पुलिया का मूल्यांकन उप यंत्री महेश प्रसाद मिश्र द्वारा काम कर मूल्यांकन की राशि को बढ़ाने एवं बिल तैयार करने के एवज में 45 हजार रुपए रिश्वत की मांग की गई थी। जिसकी शिकायत संतोष परस्ते के द्वारा लोकायुक्त जबलपुर से की गई थी। वहीं आज देर शाम को घुघरी चौराहे के पास उपयंत्री को पहली किश्त के तौर पर 10 हजार रुपए लेते हुए जबलपुर लोकायुक्त की टीम ने रंगे हाथों दबोच लिया। अब आगे की जांच लोकायुक्त पुलिस कर रही है।

आवेदक संतोष परस्ते एवं उसके मित्र देवा सिंह द्वारा ग्राम झुरकी पौड़ी में पुलिया निर्माण कार्य किया गया जिसकी प्रशासनिक स्वीकृत राशि 976626 रुपए है पुलिया निर्माण कार्य पूर्ण किया गया जिसका मूल्यांकन तत्कालीन उप यंत्री महेश प्रसाद मिश्र द्वारा कम कर मूल्यांकन की राशि को बढ़ाने एवं बिल तैयार करने के ऐवज में स्वीकृत राशि का 5% के हिसाब से 45000 रुपए रिश्वत की मांग की गई शिकायत सत्यापन उपरांत आज दिनांक को तत्कालीन उपयंत्री महेश प्रसाद मिश्रा को रंगे हाथों जनपद पंचायत कार्यालय के पास घुघरी तिराहे पर मोहगांव में प्रथम किस्त के तौर पर ₹10000 रिश्वत लेते रंगे हाथों पकड़ा गया।
ट्रैप दल सदस्य- निरीक्षक स्वप्निल दास , निरीक्षक कमल सिंह उईके एवं 5 सदस्यीय दल लोकायुक्त जबलपुर

Scroll to Top