भगवान श्री बांके बिहारी का विमान में उमड़े श्रद्धालु, धर्मलाभ उठाया — कमोद में दो दिवसीय पुनीत आयोजन संपन्न

भगवान श्री बांके बिहारी का विमान में उमड़े श्रद्धालु, धर्मलाभ उठाया
भगवान श्री बांके बिहारी का विमान में उमड़े श्रद्धालु, धर्मलाभ उठाया

The toplineकमोद/श्रीराम  सेन 

स्थानीय ग्राम पंचायत कमोद में हर वर्ष की भाँति इस वर्ष भी ग्राम प्रतिपादित मालगुजार परिवार के विशेष सहयोग से डोल ग्यारस की पावन संध्या पर दो दिवसीय धार्मिक आयोजन बड़ी धूमधाम और श्रद्धा के साथ सम्पन्न हुआ।

कार्यक्रम के अंतर्गत प्राचीन भगवान श्री जगन्नाथ जी मंदिर से भगवान श्री बांके बिहारी का विमान शोभायात्रा के रूप में डोल-नगाड़ों और अपार श्रद्धालुओं की उपस्थिति में बाखर पहुँचा। यहां विमान का विश्राम कर भजन संध्या का आयोजन किया गया, जिसमें स्थानीय एवं क्षेत्रीय कलाकारों ने भक्तिमय प्रस्तुति दी।

दूसरे दिन पूजा-अर्चना के बाद पुनः बाखर से शोभायात्रा निकाली गई। इससे पूर्व मटकी फोड़ प्रतियोगिता का आयोजन किया गया, जिसमें युवाओं ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया। साथ ही चर्चित जगदीश अखाड़ा के कलाकारों ने अपने आकर्षक कौशल का प्रदर्शन कर दर्शकों की खूब वाहवाही लूटी।

शोभायात्रा जैन मंदिर मार्ग से बड़ा शिव मंदिर, खेरमाई प्रांगण, मां नर्मदा मंदिर होते हुए पुनः श्री देव जगदीश मंदिर परिसर पहुँची। इस दौरान श्रद्धालुजनों ने अपने-अपने द्वार पर विमान रोककर भगवान की प्रतिमाओं के समक्ष पुष्पमाला अर्पित की और महाआरती की।

समापन अवसर पर जलविहार और महाप्रसादी वितरण के साथ यह दिव्य आयोजन सम्पन्न हुआ।

Scroll to Top