श्री शंकराचार्य बाल विद्या निकेतन झोतेश्वर में युवा दिवस समारोह आयोजित

Shankaracharya Bal Vidya Niketan Jhoteshwar Youth Day Celebrationar

thetopline गोटेगांव- रोहित यादव:-  माँ गिरिजा देवी धनपति उपाध्याय सार्वजनिक विकास समिति द्वारा संचालित विद्यालय, श्री शंकराचार्य बाल विद्या निकेतन झोतेश्वर में शुक्रवार को स्वामी विवेकानंद जी की जन्म जयंती एवं युवा दिवस को,उत्साह पूर्वक मनाया गया। कार्यक्रम का प्रारंभ विद्यालय प्राचार्य कृष्ण कुमार द्विवेदी के द्वारा सदी के महानायक स्वामी विवेकानंद जी के जीवन पर आधारित उत्साह वर्धक वक्तव्य एवं छात्रों के संबोधन के साथ हुआ। इसके बाद देश की संस्कृति पर आधारित गीत , गायन एवं भाषण आयोजित हुए। विद्यालय के छात्रों द्वारा विवेकानंद जी की छवि धारण करते हुए, उनके द्वारा दिए गए शिकागो व्याख्यान को प्रस्तुत किया गया। कार्यक्रम की‌ श्रंखला में सूर्य नमस्कार आसन एवं योग का प्रदर्शन समस्त विद्यार्थियों के माध्यम से विद्यालय प्रांगण में किया गया। विद्यालय शिक्षकों द्वारा भी उपरोक्त कार्यक्रम में भाग लिया गया। विद्यालय की राष्ट्रीय सेवा योजना के कार्यक्रम अधिकारी शिक्षक गोविन्द ठाकुर द्वारा कार्यक्रम को सुचारु रूप से, विद्यार्थियों के माध्यम से कुशलतापूर्वक संचालित करवाया गया।विद्यालय के वरिष्ठ शिक्षक शिक्षिकाओं में श्रीमती संगीता शर्मा, राहुल जैन, महेश नंदन बेदी, मनीष राय, अनिल तिवारी, श्रीमती शिल्पा दुबे, अभिषेक सराठे आदि शिक्षक शिक्षिकाओं एवं राष्ट्रीय सेवा योजना के स्वयं सेवक एवं विद्यालय के छात्र-छात्रा उपस्थित रहे ।इसी श्रेणी में मध्य प्रदेश गान को संपादित किया गया एवं वंदे मातरम् गायन के साथ कार्यक्रम का समापन हुआ।

Scroll to Top