Samadhi Inauguration Festival meeting concluded समाधि लोकार्पण महोत्सव बैठक सम्पन्न

श्री मज्जगद्गुरु समाधि लोकार्पण महोत्सव की तैयारियों को लेकर बैठक सम्पन्न

Samadhi Inauguration Festival meeting concluded
श्री मज्जगद्गुरु समाधि लोकार्पण महोत्सव की तैयारियों को लेकर बैठक सम्पन्न
गोटेगांव : परमहंस की गंगा आश्रम में भव्य आयोजन की तैयारियां जोरों पर
ब्रम्हलीन जगतगुरु शंकारचार्य स्वामी स्वरूपानंद महाराज जी

टॉपलाइन – नरसिंहपुर – गोटेगांव स्थित परमहंस की गंगा आश्रम में आगामी श्री मज्जगद्गुरु समाधि लोकार्पण महोत्सव को लेकर एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता ब्रह्मचारी निर्विकल्प स्वरूप जी ने की। उनके साथ ब्रह्मचारी ब्रह्मविद्यानंद जी, ब्रह्मचारी अचलानंद जी, ब्रह्मचारी ध्यानानंद जी, ब्रह्मचारी विमलानंद जी, पंडित राजकुमार शास्त्री जी और आश्रम व्यवस्थापक सुंदर पांडे सहित अन्य गणमान्य व्यक्ति उपस्थित रहे।

महोत्सव की तैयारियों पर व्यापक चर्चा

बैठक में मार्गशीर्ष शुक्ल एकादशी – गीता जयंती (11 दिसंबर 2024) को आयोजित होने वाले महोत्सव की तैयारियों पर चर्चा की गई। सभी ने कार्यक्रम की सफलता सुनिश्चित करने के लिए अपने सुझाव साझा किए और कार्य विभाजन किया। आयोजन में कई आध्यात्मिक और सांस्कृतिक गतिविधियां शामिल होंगी, जो श्रद्धालुओं के लिए विशेष आकर्षण का केंद्र रहेंगी।

श्रद्धालुओं से सहभागिता की अपील

बैठक में उपस्थित गुरुपरिवार और श्रद्धालुओं के बीच महोत्सव को लेकर विशेष उत्साह देखा गया। आयोजकों ने सभी श्रद्धालुओं से इस दिव्य आयोजन में अधिक से अधिक संख्या में उपस्थित होकर इसे सफल बनाने की अपील की। इस भव्य आयोजन को सफल बनाने के लिए सभी व्यवस्थाएं तेजी से की जा रही हैं। Samadhi Inauguration Festival meeting concluded

Scroll to Top