जिलास्तरीय परेड में NSS का शानदार प्रदर्शन.Great performance of NSS in district level parade

जिलास्तरीय परेड में NSS का शानदार प्रदर्शन

Great performance of NSS in district level parade

द टॉपलाइन न्यूज़ नरसिंहपुर । प्रधानमंत्री कॉलेज ऑफ एक्सीलेंस, स्वामी विवेकानंद शासकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय, नरसिंहपुर की राष्ट्रीय सेवा योजना (NSS) छात्र एवं छात्रा इकाई ने जिला स्तरीय गणतंत्र दिवस परेड में उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए तृतीय स्थान प्राप्त किया। यह हमारे जिले के लिए गर्व का क्षण है।
परेड कमांडर हर्षित चौरसिया के नेतृत्व में NSS स्वयंसेवकों का प्रदर्शन सराहनीय रहा। परेड में भाग लेने वाले स्वयंसेवकों में शिखा वर्मा, राशिका चौरसिया, नेहा चौधरी, याशिका सोनी, गौरव पुरी गोस्वामी, दिनेश अग्रवाल, ब्रजेश चौधरी, शालिनी चडार, तनु जोशी, ज्योति चौधरी, मनीषा राजपूत, विवेक साहू, राज पटेल, नंदिनी ठाकुर, सविता ठाकुर, वेदांत दुबे, मानस गुप्ता, साहिल खान, रोशनी चौधरी, रेवाराम चौधरी, ध्रुव पाटकार, रोहित नौरिया, गणेशराज जाटव, हर्षराज, आफरीन, प्रभा आदि शामिल रहे।

Great performance of NSS in district level parade

इस उपलब्धि के लिए महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ. आर.बी. सिंह, कार्यक्रम अधिकारी डॉ. जी.एस. मर्सकोले, प्रो. रीता रावत, एवं पूर्व कार्यक्रम अधिकारी प्रो. ज्योत्सना झारिया ने सभी स्वयंसेवकों को शुभकामनाएं दीं। साथ ही, राष्ट्रीय सेवा योजना कार्यक्रम समन्वयक शोभाराम मेहरा, मुक्त इकाई कार्यक्रम अधिकारी डॉ. देवांशु गौतम, जिला नरसिंहपुर के रासेयो जिलादलनायक गणेश प्रजापति, और वरिष्ठ NSS स्वयंसेवकों ने इस सफलता पर हर्ष व्यक्त करते हुए परेड में शामिल सभी स्वयंसेवकों को बधाई एवं शुभकामनाएं दीं। उन्होंने कहा कि यह सफलता राष्ट्रीय सेवा योजना की पूरे जिले की जीत और खुशी की बात है।

Great performance of NSS in district level parade

राष्ट्रीय सेवा योजना दलनायक वेदांत दुबे को पल्स पोलियो अभियान में उत्कृष्ट कार्य हेतु एवं सह दलनायिका राशिका चौरसिया को एड्स जागरूकता में उत्कृष्ट कार्य हेतु गणतंत्र दिवस समारोह में प्रदेश के खाद्य नागरिक आपूर्ति मंत्री गोविंद सिंह राजपूत, कलेक्टर  शीतला पटले, और सीईओ जिला पंचायत दलीप कुमार द्वारा सम्मानित किया गया। Great performance of NSS in district level parade

Scroll to Top