एमपी में डॉ. मोहन यादव के 28 महारथी ने ली शपथ,18 कैबिनेट मंत्री 6 राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) और 4 राज्य मंत्री

कैबिनेट में शामिल हैं ये 28 नाम

cm dr mohan yadav

The Topline भोपाल- 

मध्य प्रदेश में आज मंत्रिमंडल विस्तार हो गया है। मोहन कैबिनेट में कुल 28 मंत्रियों ने शपथ ली। इनमें 18 कैबिनेट मंत्री हैं, 6 को राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) और 4 को राज्य मंत्री बनाया गया है। बीजेपी ने अपने मंत्रिमंडल में जातीय समीकरण के साथ क्षेत्रीय प्रतिनिधित्व को भी ध्यान में रखा है।

MP cabinet minister
MP cabinet minister

इस बार सामान्य श्रेणी के 7 मंत्री ,ओबीसी 12 मंत्री,अनुसूचित जाति (SC) 5,अनुसूचित जनजाति (ST) से 4 विधायकों को मंत्री बनाया गया ।

MP cabinet minister
कैबिनेट मंत्री – कैलाश विजयवर्गीय, प्रदुम्न सिंह तोमर, तुलसी सिलावट, एदल सिंह कसाना, नारायण सिंह कुशवाहा, कुंवर विजय शाह, राकेश सिंह, प्रह्लाद पटेल, करण सिंह वर्मा, संपतिया उईके, उदय प्रताप सिंह, निर्मला भूरिया, विश्वास सारंग, गोविंद सिंह राजपूत, इंदर सिंह परमार, नागर सिंह चौहान, चैतन्य कश्यप, राकेश शुक्ला ने कैबिनेट मंत्री के रूप में शपथ ली।
 
MP cabinet minister
राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) – कृष्णा गौर, धर्मेंद्र लोधी, दिलीप जायसवाल, गौतम टेटवाल, लखन पटेल और नारायण सिंह पवार ने राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) की शपथ ली।
MP cabinet minister
राज्य मंत्री – नरेंद्र शिवाजी पटेल, प्रतिमा बागरी, दिलीप अहिरवार और राधा सिंह ने राज्य मंत्री पद की शपथ ली।
 
MP cabinet minister
Scroll to Top