लोकायुक्त जबलपुर की टीम ने रिश्वत खोर रेंजर और डिप्टी रेंजर को रंगे हाथो पकड़ा

Bribe-taking ranger and deputy ranger caught red-handed

THE TOPELINE – गोटेगांव – वन विभाग परिक्षेत्र गोटेगांव कार्यालय में लोकायुक्त की बड़ी कार्यवाही जिसमें 50 हजार रुपये की रिश्वत लेते हुए  रेंजर दिनेश मालवीय और डिप्टी रेंजर कमलेश चौहान को रंगे हाथो गिरफ्तार किया है।

यह है पूरा मामला

जानकारी अनुसार वन विभाग परिक्षेत्र गोटेगांव अंतर्गत योगेंद्र पटेल, निवासी दत्त वार्ड स्टेशन गंज नरसिंहपुर जो टिंबर मर्चेंट का काम करते हैं कुछ दिनों पूर्व सतकटा की लकड़ी से भरा ट्रक  पकड़ा गया था जिस पर कार्यवाही की गई थी l उसको छुड़वाने एवं जुर्माना कम करने के ऐवज में रेंजर दिनेश मालवीय और डिप्टी रेंजर कमलेश चौहान  ने रिश्वत की मांग की थी ।

योगेंद्र पटेल की सूचना पर लोकायुक्त जबलपुर की टीम  ने कार्यवाही करते हुए रेंजर दिनेश मालवीय और डिप्टी रेंजर कमलेश चौहान को 50 हजार रुपये की रिश्वत लेते हुए  को रंगे हाथो गिरफ्तार किया।

Scroll to Top