पहलगाम रूट पहले ही बंद, अब श्रद्धालु निजी वाहनों से सीधे बालटाल पहुंचकर कर सकेंगे यात्रा
THE TOPLINE | जम्मू | 7 अगस्त
अमरनाथ यात्रा पर जाने वाले श्रद्धालुओं के लिए एक बड़ी अपडेट सामने आई है। 7 अगस्त की सुबह से जम्मू स्थित भगवती नगर यात्री निवास से संचालित अमरनाथ यात्रा को अस्थायी रूप से स्थगित कर दिया गया है। इसके साथ ही भगवती नगर यात्री निवास में श्रद्धालुओं की एंट्री भी फिलहाल बंद कर दी गई है, जिससे यात्रा शुरू करने पहुंचे श्रद्धालुओं को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।
प्रशासन की ओर से फिलहाल यह स्पष्ट नहीं किया गया है कि भगवती नगर यात्री निवास से यात्रा दोबारा कब शुरू होगी। ऐसे में यात्रियों को सलाह दी गई है कि वे यात्रा पर निकलने से पहले प्रशासन की नवीनतम आधिकारिक जानकारी अवश्य प्राप्त करें।
इस बीच, पहलगाम रूट से अमरनाथ यात्रा पहले ही बंद की जा चुकी है। वर्तमान व्यवस्था के अनुसार श्रद्धालु केवल अपने निजी (प्राइवेट) वाहनों से सीधे बालटाल पहुंचकर वहीं से आगे की यात्रा कर सकते हैं।
यात्रियों से अपील की गई है कि वे अफवाहों पर ध्यान न दें और केवल प्रशासन द्वारा जारी आधिकारिक दिशा-निर्देशों का ही पालन करें।








