नरसिंहपुर में दिल दहला देने वाली वारदात: 8 वर्षीय मासूम से दुष्कर्म के बाद हत्या, आरोपी गिरफ्तार GOTEGAON

नरसिंहपुर जिले के गोटेगांव थाना क्षेत्र अंतर्गत झौतेश्वर चौकी के एक गांव में 8 वर्षीय मासूम बालिका के साथ कथित दुष्कर्म के बाद हत्या की बेहद दर्दनाक घटना सामने आई है। इस घटना ने पूरे क्षेत्र को झकझोर कर रख दिया है और ग्रामीणों में गहरा शोक एवं आक्रोश व्याप्त है। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस अधीक्षक डॉ. ऋषिकेश मीना ने मामले को गंभीरता से लेते हुए तत्काल कार्रवाई के निर्देश दिए। मासूम बालिका और संदिग्ध की तलाश के लिए पुलिस की 5 से 6 विशेष टीमों का गठन किया गया। पुलिस अधीक्षक डॉ. ऋषिकेश मीना, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक एवं अन्य वरिष्ठ अधिकारियों ने स्वयं मौके पर पहुंचकर अभियान की निगरानी की। ग्रामीणों के सहयोग से गांव से लगे जंगल और आसपास के क्षेत्रों में व्यापक सर्च ऑपरेशन चलाया गया, जिसमें लगभग 40 से 50 पुलिस अधिकारी एवं कर्मचारी शामिल रहे। सघन तलाशी के दौरान पुलिस ने जंगल से लापता बालिका का शव बरामद किया। इसके बाद पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए मुख्य आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। आरोपी से पूछताछ जारी है और मामले में साक्ष्य संकलन सहित अन्य वैधानिक कार्रवाई की जा रही है। इस घटना के बाद पूरे क्षेत्र में शोक और आक्रोश का माहौल है। स्थानीय लोगों ने आरोपी को कड़ी से कड़ी सजा दिलाने की मांग की है। पुलिस ने भरोसा दिलाया है कि मामले की निष्पक्ष एवं त्वरित जांच कर दोषी के विरुद्ध कानून के अनुसार सख्त कार्रवाई की जाएगी। GOTEGAON

गौरतला गांव में मचा मातम, जंगल में मिला बच्ची का शव पुलिस ने त्वरित कार्रवाई कर मुख्य आरोपी को दबोचा झौतेश्वर चौकी क्षेत्र की हृदयविदारक घटना सर्च ऑपरेशन के बाद जंगल से मिला शव, 5-6 विशेष टीमों की कार्रवाई से आरोपी गिरफ्तार

GOTEGAON JHOTWSWAER /नरसिंहपुर

नरसिंहपुर जिले के ग्राम गौरतला में मानवता को शर्मसार कर देने वाली एक दर्दनाक घटना सामने आई है। लापता हुई 8 वर्षीय मासूम बच्ची का शव जंगल में मिलने के बाद पूरे जिले में शोक और आक्रोश का माहौल है। प्रारंभिक पुलिस जांच के अनुसार, बच्ची के साथ कथित रूप से दुष्कर्म करने के बाद उसकी हत्या कर दी गई।

50 पुलिसकर्मियों ने चलाया सर्च ऑपरेशन

घटना की सूचना मिलते ही पुलिस अधीक्षक डॉ. ऋषिकेश मीना एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। ग्रामीणों के सहयोग से जंगल और आसपास के क्षेत्रों में व्यापक सर्च अभियान चलाया गया। लगभग 40 से 50 पुलिस अधिकारियों एवं कर्मचारियों की टीम ने गहन तलाशी के बाद बच्ची का शव बरामद किया।

मुख्य आरोपी हिरासत में, जांच जारी

मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए मुख्य आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस के अनुसार आरोपी से पूछताछ की जा रही है तथा मामले के सभी पहलुओं की वैज्ञानिक एवं कानूनी प्रक्रिया के तहत जांच जारी है। पुलिस ने कहा है कि उपलब्ध साक्ष्यों के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।

आरोपी के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग

इस हृदयविदारक घटना से पूरे क्षेत्र में गहरा आक्रोश व्याप्त है। स्थानीय लोगों और परिजनों ने आरोपी को कड़ी से कड़ी सजा दिए जाने की मांग की है। वहीं प्रशासन ने लोगों से शांति बनाए रखने और अफवाहों से बचने की अपील की है।

नरसिंहपुर जिले के गोटेगांव थाना क्षेत्र अंतर्गत झौतेश्वर चौकी के एक गांव में 8 वर्षीय मासूम बालिका के साथ कथित दुष्कर्म के बाद हत्या की बेहद दर्दनाक घटना सामने आई है। इस घटना ने पूरे क्षेत्र को झकझोर कर रख दिया है और ग्रामीणों में गहरा शोक एवं आक्रोश व्याप्त है।घटना की सूचना मिलते ही पुलिस अधीक्षक डॉ. ऋषिकेश मीना ने मामले को गंभीरता से लेते हुए तत्काल कार्रवाई के निर्देश दिए। मासूम बालिका और संदिग्ध की तलाश के लिए पुलिस की 5 से 6 विशेष टीमों का गठन किया गया।पुलिस अधीक्षक डॉ. ऋषिकेश मीना, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक एवं अन्य वरिष्ठ अधिकारियों ने स्वयं मौके पर पहुंचकर अभियान की निगरानी की। ग्रामीणों के सहयोग से गांव से लगे जंगल और आसपास के क्षेत्रों में व्यापक सर्च ऑपरेशन चलाया गया, जिसमें लगभग 40 से 50 पुलिस अधिकारी एवं कर्मचारी शामिल रहे।सघन तलाशी के दौरान पुलिस ने जंगल से लापता बालिका का शव बरामद किया। इसके बाद पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए मुख्य आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। आरोपी से पूछताछ जारी है और मामले में साक्ष्य संकलन सहित अन्य वैधानिक कार्रवाई की जा रही है।इस घटना के बाद पूरे क्षेत्र में शोक और आक्रोश का माहौल है। स्थानीय लोगों ने आरोपी को कड़ी से कड़ी सजा दिलाने की मांग की है। पुलिस ने भरोसा दिलाया है कि मामले की निष्पक्ष एवं त्वरित जांच कर दोषी के विरुद्ध कानून के अनुसार सख्त कार्रवाई की जाएगी।

Scroll to Top