मूंग खरीदी को लेकर सियासत तेज, सांसद दर्शन सिंह चौधरी के ‘गुमशुदगी’ वाले पोस्टर सोशल मीडिया पर वायरल

'Missing' posters of MP Darshan Singh Choudhary go viral on social media.

किसानों के आंदोलन के बीच वायरल पोस्टरों में सांसद की अनुपस्थिति पर उठे सवाल, समर्थक और विरोधी आमने-सामने।

नरसिंहपुर/नर्मदापुरम- ध्यप्रदेश में मूंग खरीदी और किसानों की समस्याओं को लेकर चल रही सियासत के बीच नर्मदापुरम-नरसिंहपुर संसदीय क्षेत्र के सांसद दर्शन सिंह चौधरी को लेकर सोशल मीडिया पर एक पोस्टर तेजी से वायरल हो रहा है। पोस्टर में सांसद को प्रतीकात्मक रूप से “गुमशुदा” बताया गया है और दावा किया गया है कि किसान आंदोलन के दौरान वे क्षेत्र में दिखाई नहीं दे रहे हैं। इस तरह के पोस्टरों की चर्चा सोशल मीडिया और स्थानीय राजनीतिक हलकों में तेज हो गई है।

वायरल पोस्टर में लिखा गया है कि क्षेत्र की जनता अपने सांसद की तलाश कर रही है तथा बढ़ती समस्याओं के बीच उनसे जनसेवा और किसानों के मुद्दों पर सक्रिय होने की अपील की गई है। साथ ही मूंग की 100 प्रतिशत खरीदी सुनिश्चित कराने की मांग भी प्रमुखता से उठाई गई है।
सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे संदेशों में यह भी दावा किया जा रहा है कि नरसिंहपुर, नर्मदापुरम, रायसेन और हरदा के किसान अपनी समस्याओं को लेकर आंदोलनरत हैं, लेकिन सांसद आंदोलन के दौरान कहीं नजर नहीं आ रहे। हालांकि इन दावों की स्वतंत्र पुष्टि नहीं हो सकी है और यह पोस्टर किस संगठन या व्यक्ति द्वारा जारी किया गया है, इसकी आधिकारिक जानकारी भी सामने नहीं आई है।

राजनीतिक विश्लेषकों का मानना है कि किसानों के मुद्दे पर पोस्टर वार आगामी दिनों में और तेज हो सकती है। वहीं भाजपा और विपक्ष के बीच इसे लेकर बयानबाजी भी तेज होने की संभावना जताई जा रही है।
फिलहाल सांसद दर्शन सिंह चौधरी की ओर से इस वायरल पोस्टर को लेकर कोई आधिकारिक प्रतिक्रिया सामने नहीं आई है। यदि उनका पक्ष प्राप्त होता है तो उसे भी प्रमुखता से प्रकाशित किया जाएगा।

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top
गुंदरई में माता महाकाली महाविद्या समागम महोत्सव 2025: