महाशिवरात्रि पर गोटेगांव खेड़ा में सुंदरकांड और भंडारे का आयोजन

श्री महावीर हनुमान मंदिर में श्रद्धालुओं ने किया पूजन, नई पहल फाउंडेशन के सदस्यों की रही विशेष भागीदारीmahashivaratri

mahashivaratri

Thetopline– गोटेगांव खेड़ा स्थित श्री महावीर हनुमान मंदिर में महाशिवरात्रि के पावन अवसर पर सुंदरकांड पाठ और भंडारे का भव्य आयोजन किया गया। यह आयोजन गोटेगांव खेड़ा सरपंच प्रियंका राहुल खेमरिया एवं डॉक्टर इंदु राजपूत के विशेष सहयोग से हुआ  इस धार्मिक आयोजन में समाज के कई गणमान्य व्यक्तियों ने भाग लिया, जिनमें वरिष्ठ समाजसेवी इंजीनियर सरदार सिंह पटेल, राजाराम तिवारी, पांडे मासाब, डॉक्टर इंदु राजपूत, शिक्षक ऊषा राजपूत, लाल सिंह राजपूत, ज्ञानेंद्र सिंह राजपूत सहित अनेक श्रद्धालु शामिल रहे।

इस अवसर पर नई पहल फाउंडेशन के सदस्यों ने भी सक्रिय भूमिका निभाई। आयोजन में सचिव गनेश प्रजापति, कोषाध्यक्ष भूपेंद्र परिहार, दीपक कुमार रजक, आशुतोष मेहरा, हरिराम, अभिषेक साहू, डॉली विश्वकर्मा, विद्या प्रजापति, श्रुति खरे और अंबिका नामदेव ने सहयोग प्रदान किया।ग्राम की मातृशक्ति और वरिष्ठ ग्रामीण जनों ने भी पूजन-अर्चन कर धार्मिक पुण्य लाभ अर्जित किया। इस आयोजन ने महाशिवरात्रि mahashivaratri के महत्व को रेखांकित किया, जो भगवान शिव की आराधना और भक्ति का प्रमुख पर्व है।

Scroll to Top