महू में संत गाडगे जी महाराज की प्रतिमा का अनावरण: कैबिनेट मंत्री कैलाश विजयवर्गीय रहे मुख्य अतिथि, Sant Gadge Maharaj ji

Sant Gadge Maharaj ji की प्रतिमा का महू में अनावरण: स्वच्छता और समाजसेवा के प्रेरणास्त्रोत को श्रद्धांजलि

Sant Gadge Maharaj ji रजक समाज के अग्रणी और पूजनीय संत श्री गाडगे जी महाराज की प्रतिमा का अनावरण भव्य रूप से किया गया

आज महू के हरिफाटक क्षेत्र में पूजनीय संत श्री गाडगे जी महाराज Sant Gadge Maharaj ji की प्रतिमा का अनावरण कैबिनेट मंत्री कैलाश विजयवर्गीय के कर-कमलों से संपन्न हुआ। रजक समाज के अग्रणी और स्वच्छता एवं सामाजिक चेतना के प्रेरणास्त्रोत संत गाडगे जी महाराज ने अपने संपूर्ण जीवन को समाजसेवा और मानव कल्याण के लिए समर्पित किया।

मंत्री कैलाश विजयवर्गीय Kailash Vijayvargiya ने अपने संबोधन में कहा, संत गाडगे जी महाराज की शिक्षाएं हमें सादगी, स्वच्छता और परोपकार की राह पर चलने की प्रेरणा देती हैं। उनकी प्रतिमा का अनावरण उनके प्रति समाज की सच्ची श्रद्धांजलि है।  आज उनके परिनिर्वाण दिवस पर प्रतिमा की स्थापना समाज के प्रति उनकी महान सेवा को नमन करने का प्रतीक है। कार्यक्रम में कैंट बोर्ड के सदस्य श्री शिव शर्मा, युवा मोर्चा जिला अध्यक्ष श्री मनोज ठाकुर, लोकतंत्र सैनानी श्री शेखर बुंदेला, श्री गब्बर खटवा सहित बड़ी संख्या में गणमान्य व्यक्ति और स्थानीय नागरिक उपस्थित रहे।

इस आयोजन ने महू में सामाजिक चेतना और स्वच्छता के प्रति एक नई प्रेरणा जगाई।

Scroll to Top