Goda chal Pratiyogita गोटेगांव घोड़ा चाल प्रतियोगिता का आयोजन

गोटेगांव में मणिनागेंद्र सिंह फाउंडेशन द्वारा घोड़ा चाल प्रतियोगिता का आयोजन Goda chal Pratiyogita

सागर उसताज अमराबती से बने प्रथम विजेता, 51,000 रुपये का पुरस्कार प्राप्त

द टॉपलाइन 16 अक्टूबर (शशिकांत प्रजापति):- जिला नरसिंहपुर के गोटेगांव में मणिनागेंद्र सिंह फाउंडेशन के तत्वाधान में बुधवार को गोटेगांव नरसिंहपुर बाईपास रोड पर पीठ सवारी घोड़ा चाल प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। इस 3 किलोमीटर लंबी प्रतियोगिता में अलग-अलग राज्यों एवं जिलों से आए प्रतिभागियों ने अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया। इस प्रतियोगिता में सागर उस्ताज अमरावती ने घुड़सवारी करते हुए प्रथम स्थान प्राप्त कर 51 हजार रुपये का नकद पुरस्कार एवं कप जीता, जबकि द्वितीय स्थान को 31 हजार रुपए एवं कप और तृतीय स्थान प्राप्त प्रतिभागि को 21 हजार रुपये एवं कप की पुरस्कार राशि चेक के माध्यम से प्रदान की गई।

कार्यक्रम में प्रमुख अतिथि के रूप में वरिष्ठ समाजसेवी मुलायम सिंह पटेल, पूर्व राज्य मंत्री जालम सिंह पटेल और गोटेगांव विधायक महेंद्र नागेश मौजूद रहे। निर्णायक मंडल में जालम सिंह पटेल, अखिलेश शर्मा और किशन गुप्ता शामिल थे। इस आयोजन में बड़ी संख्या में घुड़सवारों और दर्शकों ने भाग लिया, जिससे प्रतियोगिता बेहद रोमांचक रही।Goda chal Pratiyogita

 

"द टॉपलाइन" हिंदी न्यूज़ पोर्टल, "THE TOPLINE" watch live coverage, Latest News, Braking News in Hindi of Madhya Pradesh and India, World News, Lifestyle ,Education , Health, Business News
THE TOPLINE LOGO
THE TOPLINE
NEWS PORTAL
Scroll to Top