Ban Single Use Plastics रेलवे स्टेशन नरसिंहपुर में सिंगल यूज प्लास्टिक पर रोक: पर्यावरण संरक्षण पर दी गई जानकारी

सिंगल यूज प्लास्टिक पर रोक

नरसिंहपुर, 14 अक्टूबर(राजेंद्र श्रीवास्तव): रेलवे स्टेशन नरसिंहपुर पर 14 अक्टूबर 2024 को एक महत्वपूर्ण जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया, जिसमें सिंगल यूज प्लास्टिक पर प्रतिबंध और पर्यावरण के संरक्षण के विषय में जानकारी दी गई। इस कार्यक्रम का नेतृत्व रेलवे चिकित्सक डॉ. आर.आर. कुर्रे ने किया, जिन्होंने प्लास्टिक के उपयोग के खतरों और उसके पर्यावरण व जल जीवन पर पड़ने वाले घातक प्रभावों को समझाया।

कार्यक्रम में रेलवे विभाग के कर्मचारी और यात्रियों ने सिंगल यूज प्लास्टिक का उपयोग न करने का संकल्प लिया। वेंडरों को भी जागरूक किया गया ताकि वे पर्यावरण संरक्षण में सहयोग दे सकें। इस अवसर पर यात्रियों की भागीदारी से हस्ताक्षर अभियान भी चलाया गया, जिसमें लोगों ने प्लास्टिक मुक्त वातावरण का समर्थन किया।

डॉ. आर.आर. कुर्रे ने दी प्लास्टिक उपयोग के खतरों की जानकारी, यात्रियों ने लिया सिंगल यूज प्लास्टिक न इस्तेमाल करने का संकल्प

इस जागरूकता अभियान के अंतर्गत स्टेशनों पर पोस्टर लगाए गए और यात्रियों को प्लास्टिक के उपयोग से होने वाले नुकसान के बारे में जानकारी देने के लिए पर्चे भी वितरित किए गए। रेल परिसर को साफ-सुथरा रखने के लिए नियमित सफाई अभियान चलाने की भी योजना बनाई गई।यात्रियों और कर्मचारियों का सकारात्मक सहयोग देख आयोजकों ने इस पहल को निरंतर जारी रखने का आश्वासन दिया, जिससे भविष्य में रेलवे परिसर को और भी स्वच्छ और प्लास्टिक मुक्त बनाया जा सके।

Scroll to Top