शासकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय नरसिंहपुर सूर्य नमस्कार कर मनाई स्वामी विवेकानंद जयंती

Celebrated Swami Vivekananda Jayanti by doing Surya Namaskar in Government Post Graduate College, Narsinghpur.

Swami Vivekananda Government Post Graduate College, Narsinghpur

Thetopline-नरसिंहपुर -खुशी ढ़िमोले:- स्वामी विवेकानंद शासकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय नरसिंहपुर की प्राचार्य डॉ. ममता शर्मा के मार्गदर्शन में रासेयो के छात्र – छात्रा इकाई कार्यक्रम अधिकारी डॉ. जी. एस. मार्सकोले एवं प्रो. ज्योत्सना झारिया द्वारा स्वामी विवेकानंद की जयंती के उपलक्ष्य में राष्ट्रीय युवा दिवस का आयोजन किया गया। इस अवसर पर विविध कार्यक्रमों का आयोजन किया गया जिसमें सामूहिक योग, स्वामी विवेकानंद का शिकागो में विश्व धर्म सम्मेलन में दिए गए भाषण की वीडियो, व्याख्यान माला एवं विवेकानंद के व्यक्तित्व और कृतित्व पर आधारित प्रदर्शनी का आयोजन किया गया,साथ ही महाविद्यालय के अधिकारी,कर्मचारी, विद्यार्थियों एवं स्वयं सेवकों नें 27वें युवा उत्सव का सीधा प्रसारण भी देखा।

Scroll to Top