IBC24 Mind Summit

भोपाल में सियासी और सामाजिक विमर्श का महामंच:IBC24 Mind Summit

IBC24 Mind Summit
भोपाल में IBC24 द्वारा आयोजित माइंड समिट में मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने प्रदेश के विकास का ब्लूप्रिंट प्रस्तुत किया।

द टॉपलाइन न्यूज़ भोपाल – मध्यप्रदेश की राजधानी भोपाल में लोकप्रिय न्यूज चैनल IBC24 ने अपने बहुचर्चित माइंड समिट  Mind Summit का आयोजन किया। यह समिट राजनीति, धर्म, समाज, खेल और महिला सशक्तिकरण जैसे व्यापक मुद्दों पर केंद्रित रहा। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव सहित प्रदेश और देश की कई प्रमुख हस्तियों ने कार्यक्रम में हिस्सा लिया और मध्यप्रदेश के विकास पर अपने विचार साझा किए. IBC24 Mind Summit

IBC24 Mind Summit में सीएम का विजन : नए मध्यप्रदेश का रोडमैप

समिट का सबसे महत्वपूर्ण सत्र मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव का रहा। उन्होंने मध्यप्रदेश के विकास का ब्लूप्रिंट प्रस्तुत करते हुए कहा कि प्रदेश को नंबर वन बनाना उनका मुख्य लक्ष्य है।

किसानों और युवाओं की बेहतरी को अपनी प्राथमिकता बताते हुए उन्होंने कहा कि उनकी सरकार ने प्रदेश में बेहतर माहौल बनाया है, जिससे हर क्षेत्र में निवेश आकर्षित हो रहा है।

उन्होंने विपक्ष पर निशाना साधते हुए कांग्रेस की नीतियों की आलोचना की और हिंदू आस्थाओं पर सवाल उठाने का आरोप लगाया।

केंद्रीय मंत्री सिंधिया का योगदान और संदेश

केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया ने वर्चुअली समिट में भाग लिया। उन्होंने भारत को टेलीकॉम हब बनाने के अपने मिशन की चर्चा करते हुए कहा:

“भारत में सबसे सस्ता डेटा उपलब्ध है और सबसे अधिक डिजिटल लेन-देन हो रहा है। देश में 18 करोड़ 5जी उपभोक्ता हैं।” उन्होंने सिंधिया परिवार की देशसेवा के संकल्प को भी दोहराया।

विपक्ष ने उठाए सवाल, सियासी हलचल तेज

विपक्ष की ओर से राज्यसभा सांसद विवेक तन्खा, पूर्व मंत्री सज्जन सिंह वर्मा, और अन्य नेताओं ने समिट में भाग लिया। उन्होंने सरकार को विभिन्न मुद्दों पर घेरने की कोशिश की।

चर्चा के दौरान, उन्होंने किसानों, बेरोजगारी और महंगाई जैसे विषयों को प्रमुखता से उठाया।

धर्म और हिंदू एकता पर विशेष सत्र

 समिट में धर्माचार्यों ने भी हिस्सा लिया। बागेश्वर पीठाधीश्वर पं. धीरेंद्र शास्त्री ने हिंदू एकता के लिए कार्य करने का संकल्प दोहराया। महामंडलेश्वर स्वामी अखिलेश्वरानंद गिरि और जगदगुरु स्वामी राघव देवाचार्य ने हिंदू एकता को लेकर ताजा राजनीति और उसके निहितार्थ पर अपने विचार रखे।

महिला सशक्तिकरण: शक्ति है तो संभव है

महिलाओं के सशक्तिकरण पर आधारित सत्र में मिसेस सेंट्रल इंडिया नेहा तिवारी, साड़ी कल्चरल ग्रुप की संस्थापक सुनीला दुबे, और मिसेस यूनिवर्स फर्स्ट रनरअप निकिता कुशवाहा ने अपने अनुभव साझा किए। महिला उद्यमियों ने समाज में महिलाओं की बढ़ती भूमिका और उनकी चुनौतियों पर चर्चा की।

खेल और मध्यप्रदेश: खेलो एमपी का सपना

खेलों पर केंद्रित सत्र में प्रदेश के खिलाड़ियों ने हिस्सा लिया। ओलंपिक हॉकी खिलाड़ी विवेक सागर, पैरा ओलंपिक खिलाड़ी प्राची यादव, और अल्ट्रारनर कार्तिक जोशी ने खेलों की संभावनाओं पर विस्तार से चर्चा की। उन्होंने मध्यप्रदेश में खेल संस्कृति को बढ़ावा देने की जरूरत पर बल दिया।

मध्यप्रदेश के विकास पर मैराथन संवाद

दिनभर चले इस आयोजन में मध्यप्रदेश के विकास और प्रगति पर केंद्रित संवाद हुआ। नेताओं, धर्माचार्यों, खिलाड़ियों और महिला उद्यमियों ने समाज और राजनीति के विविध पहलुओं पर अपने विचार साझा किए. IBC24 Mind Summit

"द टॉपलाइन" हिंदी न्यूज़ पोर्टल, "THE TOPLINE" watch live coverage, Latest News, Braking News in Hindi of Madhya Pradesh and India, World News, Lifestyle ,Education , Health, Business News
THE TOPLINE LOGO
THE TOPLINE
NEWS PORTAL

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top
गुंदरई में माता महाकाली महाविद्या समागम महोत्सव 2025: