लोकसभा चुनाव 2024 से पहले कांग्रेस को जबलपुर डिंडौरी में बड़ा झटका:Jabalpur Mayor Joins BJP

लोकसभा चुनाव 2024 से पहले कांग्रेस को जबलपुर डिंडौरी में बड़ा झटका : Jabalpur Mayor Joins BJP

जबलपुर महापौर जगत बहादुर अन्नू ने ली भाजपा की सदस्यता
Jabalpur Mayor Joins BJP
Jabalpur Mayor

लोकसभा चुनाव से पहले कांग्रेस को बड़ा झटका
Jabalpur Mayor Joins BJP

THE TOPLINE भोपाल – लोकसभा चुनाव से पहले कांग्रेस को बड़ा झटका लगा। आज प्रदेश भाजपा कार्यालय में जबलपुर के महापौर जगत बहादुर सिंह अन्नू और डिंडोरी के जिला पंचायत अध्यक्ष रूद्रेश परस्ते, जिला पंचायत उपाध्यक्ष अंजू जितेंद्र व्योहार सहित  तमाम कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने भाजपा की सदस्यता ग्रहण कर ली। कांग्रेस छोड़ भाजपा में शामिल हुए जबलपुर के महापौर ने कहा कि वे राम मंदिर में भगवान राम की प्राण प्रतिष्ठा समारोह में कांग्रेस नेतृत्व के शामिल नहीं होने से बेहद आहत थे।इसी वजह से उन्होंने आज कांग्रेस छोड़ दी है।Jabalpur Mayor Joins BJP 

भोपाल में भाजपा के प्रदेश कार्यालय में बुधवार को भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष वीडी शर्मा, मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव, मंत्री कैलाश विजयवर्गीय, प्रहलाद पटेल और पूर्व गृह मंत्री नरोत्तम मिश्रा की उपस्थिति में कांग्रेस नेताओं ने भाजपा की सदस्यता ग्रहण की।
Jabalpur Mayor Joins BJP 
जबलपुर महापौर ने ली भाजपा की सदस्यता

भाजपा की विचारधारा ने किया प्रभावित 

भाजपा में शामिल हुए नेताओं ने कहा कि वह भाजपा की विचारधारा से प्रभावित होकर सदस्यता ले रहे हैं। जबलपुर के महापौर जगत बहादुर सिंह ने कहा कि भाजपा ज्वाइन करने के कई बड़े कारण हैं। जिस दिन कांग्रेस के बड़े नेताओं ने कहा कि हम अयोध्या नहीं जाएंगे, मैं बहुत आहत हुआ। भाजपा के विकास और पीएम मोदी की गारंटी को लेकर विचार भी कर रहा था। जबलपुर की उन्नति के लिए डबल इंजन के साथ तीसरा इंजन जोड़ना जरूरी था। मैं जिन लोगों के समर्थन से महापौर बना, उन सबका कहना था कि अपनी विचारधारा बीजेपी से मिलती है। Jabalpur Mayor Joins BJP 

the topline जबलपुर महापौर जगत बहादुर अन्नू
डिंडौरी कांग्रेस मुक्त हो रही है: बी डी शर्मा

डिंडौरी में जिला पंचायत अध्यक्ष रूदेश परस्ते, उपाध्यक्ष अंजू जितेंद्र ब्यौहार, कांग्रेस के पूर्व जिलाध्यक्ष वीरेंद्र बिहारी शुक्ला, जिला पंचायत सदस्य हीरा रूदेश परस्ते ने भाजपा की सदस्यता ली है। नगर परिषद के पार्षद रजनीश राय, रितेश जैन, राजेश पाराशर, रूपाली जैन भी भाजपा में आए हैं। इसके अलावा जनपद पंचायत डिंडौरी की अध्यक्ष आशा धुर्वे, करंजिया जनपद की उपाध्यक्ष  गीता पट्टा, डिंडौरी जनपद पंचायत सदस्य मोना हिरोंदे, शिवकुमारी नेताम, मालती तिवारी और पूर्व जनपद सदस्य गोकुल सिंह वाटिया और यूथ कांग्रेस के जिला उपाध्यक्ष रोशन पंद्राम ने भी भाजपा की सदस्यता ग्रहण की है।Jabalpur Mayor Joins BJP 

DDS

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top