फिर से बढ़ी सोने की चमक: 22 कैरेट 1 लाख पर, 24 कैरेट 1.08 लाख पार Gold Price Today

Gold Price Today 6 September 2025: 22 कैरेट सोना 1 लाख पर, 24 कैरेट 1.08 लाख के पार

Gold Price Today 6 September 2025: 22 Carat and 24 Carat Rates at All Time High

THETOPLINE- देश में सोने की कीमतों ने एक बार फिर तेजी पकड़ ली है। शनिवार 6 सितंबर को घरेलू बाजार में सोने का भाव अपने ऑल-टाइम हाई पर पहुंच गया।


22 कैरेट सोना1 लाख पार

आज 22 कैरेट सोने का भाव 1 लाख रुपये प्रति 10 ग्राम तक पहुंच गया है। यह अब तक का सबसे ऊंचा स्तर है। शादी-ब्याह के सीजन से पहले आई इस तेजी ने ग्राहकों को सोचने पर मजबूर कर दिया है।


24 कैरेट सोना 1.08 लाख के पार

वहीं, शुद्ध सोना यानी 24 कैरेट की कीमत में भी जोरदार उछाल दर्ज किया गया है।Gold Price Today बाजार में 24 कैरेट सोने का भाव 1.08 लाख रुपये प्रति 10 ग्राम से ऊपर निकल गया है।


चांदी की कीमत में भी उछाल Gold Price Today

सोने के साथ-साथ चांदी की कीमत में भी बढ़ोतरी देखी जा रही है। बाजार विशेषज्ञों का कहना है कि चांदी की डिमांड बढ़ने और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर तेजी आने से चांदी की दरों में और उछाल संभव है।


क्यों बढ़ रहे हैं दाम?

विशेषज्ञों का मानना है कि अंतरराष्ट्रीय बाजार में डॉलर की मजबूती, वैश्विक आर्थिक अनिश्चितता और निवेशकों का सोने-चांदी में रुझान बढ़ना ही इस रिकॉर्ड बढ़त की मुख्य वजह है।

सोने-चांदी पर जीएसटी यथावत, दाम में तेजी

सरकार ने सोना और चांदी पर लागू 3 प्रतिशत जीएसटी दर में किसी भी तरह का बदलाव नहीं किया है। इस फैसले के बाद निवेशकों की निगाहें अब सितंबर में होने वाली फेडरल रिजर्व की बैठक पर टिकी हैं। उम्मीद जताई जा रही है कि उस बैठक में ब्याज दरों में कटौती हो सकती है। वहीं, अमेरिकी टैरिफ और वैश्विक अनिश्चितताओं के चलते सोने को फिर से सुरक्षित निवेश विकल्प के रूप में देखा जाने लगा है।

सोने की कीमतों में उछाल

भारतीय बाजार में सोने की कीमतों में तेजी जारी है।

  • 1 ग्राम (24 कैरेट) सोना आज ₹10,849 में बिक रहा है, जो कल की तुलना में ₹87 ज्यादा है।

  • 8 ग्राम का भाव ₹86,792 तक पहुंच गया है, यानी ₹696 की बढ़त।

  • 10 ग्राम सोना ₹870 उछलकर ₹1,08,490 पर बिक रहा है।

  • वहीं, 100 ग्राम सोने की कीमत ₹10,84,900 हो गई है, जो कल से ₹8,700 अधिक है।

निवेशकों के लिए संकेत

बढ़ते दाम इस बात का संकेत हैं कि निवेशक सोने की ओर रुख कर रहे हैं। आने वाले दिनों में फेडरल रिजर्व के फैसले और अंतरराष्ट्रीय हालातों पर सोने-चांदी की चाल काफी हद तक निर्भर करेगी।

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top
गुंदरई में माता महाकाली महाविद्या समागम महोत्सव 2025: