विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर नमामि गंगे अभियान का शुभारंभ. 5 JUN World Environment Day
नई पहल फाउंडेशन का संकल्प शिक्षा स्वास्थ्य पर्यावरण . 5 JUN World Environment Day
THE TOPLINE – NARSINGHPUR – प्रतिनिधि – पांच जून विश्व पर्यावरण दिवस के उपलक्ष्य पर नमामि गंगे अभियान का शुभारंभ कर ग्राम पंचायत गोटेगांव खेड़ा के राम निवारी के नमो उपवन में 111 पौधों का पौधारोपण कार्य विगत दिवस किया गया। इस कार्यक्रम के मुख्य अतिथि इंजी.सरदार सिंह पटेल वरिष्ठ समाज सेवी सचिव मणिनागेंद्र सिंह फाउंडेशन,जालम सिंह पटेल पूर्व राज्य मंत्री एवं महेंद्र नागेश विधायक पूर्व विधायक हाकम सिंह चढ़ार सभी जनप्रतिनिधि कार्यकर्ताओ की उपस्थित मे वृक्षारोपण कार्यक्रम संपन्न किया गया। एवं पंचकोशीय पौधों को लगाया जिसमें नीम पीपल बरगद पाकर आंवला एवं अन्य जगहों पर फलदार एवं छायादार पौधे लगाए गए पौधे रोपण कार्य करने से पर्यावरण का संरक्षण बना रहे और जलवायु शुद्ध रहती है। 5 JUN World Environment Day

पौधारोपण करते हुए नई फाउंडेशन के सदस्य -THE TOPLINE - NARSINGHPUR



भीषण गर्मी कम होगी शुद्ध हवा मिलेगी और ताजे फल-फूल प्राप्त होंगे

इस मुहिम के तहत गोटेगांव खेड़ा सरपंच प्रियंका राहुल खेमरिया ने विश्व पर्यावरण दिवस के मौके पर वृक्षारोपण कार्य का आयोजन किया गया। जिसमें खास किस्म के पौधे लगाए गए तथा पर्यावरण जागरुकता अभियान का सन्देश देते हुए बताया गया कि जहां एक ओर तापमान 46 डिग्री सेल्सियस पार हो गया है वही दूसरी ओर भीषण गर्मी के कारण जन जीवन पर इसका बुरा असर दिखाई दे रहा है। जिससे लोगों के साथ साथ प्राकृतिक जीव जगत भी गर्मी से निजात पाने के लिए पेड़ो की छाया में बैठता है आज वर्तमान समय में देखा जाए तो पेड़ो से ज्यादा क्रांकीट के जंगल दिखाई दे रहे है मानो ऐसा प्रतीत हो रहा हैं जैसे प्रकृति धीरे धीरे लुप्त होती जा रहीं हैं इसलिए हम सभी का कर्तव्य बनता है कि एक पेड़ लगाओ प्रकृति बचाओ के साथ इसे हमे अपने जीवन का आधार बनाए रखना चाहिए।5 JUN World Environment Day
जिससे प्राकृतिक संतुलन हमेशा बना रहें। इस अवसर पर जिसमे पूर्व नगर पालिका अध्यक्ष श्री राजकुमार जैन, नगर पालिका अध्यक्ष पूनम जितेंद्र ठाकुर, देवदत्त पचौरी सरपंच संघ अध्यक्ष, चौ.सुधीर बगासपुर सरपंच, अंजली दीपक सोनी पार्षद ,अभिषेक पटेल मंडल अध्यक्ष ,रंजीत परिहार, अनूप उपाध्याय, भानु जैन ,लंकेश जैन, घनश्याम मेहरा, निक्की, उषा जैन, सचिव राजकुमार रजक उप सचिव एवं मुख्य रूप से महिला शक्ति में सर्व ब्राह्मण महिला एकता परिषद विभा दुबे, उर्मिला तिवारी, रजनी तिवारी आस्था शुक्ला, नीलिमा शर्मा, मोना तिवारी किरण शर्मा,सभी सदस्य साथ ही नई पहल फाउंडेशन श्रीधाम से पदाधिकारी ओर सदस्यों में गनेश प्रजापति, भूपेंद्र परिहार, श्रीराम ठाकुर, रोहित ठाकर , हरिराम चौधरी, आदित्य नेमा, अंबिका नामदेव, रितु परसवार सभी सदस्य कार्यकर्ता एवं ग्रामवासियों ने मिलकर वृक्षारोपण कार्य किया इन पौधो की देखरेख करना ओर जिम्मेदारी के साथ इन्हें बड़ा करने का संकल्प लिया। 5 JUN World Environment Day
नई पहल फाउंडेशन ने सिंहवाहिनी मंदिर में विधायक महेंद्र नागेश के साथ बांधे सकोरे.5 JUN World Environment Day

पर्यावरण संतुलन के लिए पछियों का संरक्षण जरुरी नई पहल फाउंडेशन के इस अनोखे अभियान की तारीफ करते हुए विधायक महेंद्र नागेश ने बताया की अभी समय रहते जो हमारे पास है उसकी महत्तवता समझते हुए हमें उनका संरक्षण करना चाहिए । तपती भीषण गर्मी में जहाँ मानव जीवन अस्त व्यस्त नजर आने लगा था तब एसी स्थिति में सामाजिक संगठन नई पहल फाउंडेशन के इस अनोखे अभियान के पंक्षियों ने अपने गले को सकोरों भरे शीतल जा से तरबतर किया।5 JUN World Environment Day
नई पहल फाउंडेशन के संरक्षक सदस्य डा. आशीष ठाकुर ने बताया की हमारी संस्था सदेव समाज सेवा के साथ प्रकृति संरक्षण के प्रति संकल्पित है हमने अब तक इस वर्ष लगभग 200 स्थानों पर 1000 से अधिक सकोरे लगाये हैं। और समय समय पर एसे अभियान चलते ही रहते है जिससे प्रकृति संतुलन के साथ समाज के स्वास्थ्य एवं शिक्षा के स्थर में भी सुधर आ रहा है।5 JUN World Environment Day



म.प्र.ज.प. नवांकुर संस्था भी शामिल इस अभियान में.5 JUN World Environment Day
नई पहल फाउंडेशन के अध्यक्ष श्रीराम ठाकुर ने बताया की गर्मी के बाद अब वर्षा ऋतु आ गई है जिसमें वृहद रूप से पौधारोपण के साथ पौधों का संरक्षण कार्य किया जावेगा।
नई पहल फाउंडेशन के सचिव एवं नवांकुर संस्था सेक्टर श्रीनगर के प्रभारी गनेश प्रजापति ने बताया की 5 जून को ग्राम रामनिवारी में पौधारोपण कर किया जा रहा है । 5 जून विश्व पर्यावरण दिवस के रूप में मनाया गया जिसमें नमामि गंगे अभियान का शुभारंभ किया गया इस अभियान में मध्य प्रदेश जन अभियान द्वारा नवांकुर संस्था नई पहल फाउंडेशन इस अभियान के अंतर्गत कुआ, बावड़ी, तलब एवं नदियों का संरक्षण किया जायेगा एवं इसकी साफ सफाई का कार्य भी किया जायेगा । नमामि गंगे अभियान के अंतरर्गत पौधारोपण कार्य एवं पर्यावरण के प्रति जन जागरूकता कार्य भी किये जायेगे ।5 JUN World Environment Day