22 March World Water Day विश्व जल दिवस के अवसर पर जल संरक्षण व संवर्द्धन हेतु बोरी बंधान की मध्यप्रदेश जनअभियान परिषद द्वारा प्रभावी पहल

विकासखंड गोटेगांव के सेक्टर बरहटा अंतर्गत ग्राम गुंदरई की बाणगंगा नदी पर 215 बोरी से बनाया बांध - 22 March World Water Day 2024

JAL DIVAS विश्व जल दिवस 22 मार्च 2024 थीम "शांति के लिए जल"22 March World Water Day 2024

THE TOPLINE – नरसिंहपुर  – मध्यप्रदेश जनअभियान परिषद नरसिंहपुर की कार्ययोजना अनुसार विश्व जल दिवस 22 मार्च 2024 के अवसर पर जल के संरक्षण एवं संबर्द्धन हेतु  सम्पूर्ण जिले में ग्राम विकास प्रस्फुटन समितियों,नवांकुर संस्थाओं द्वारा समिति सदस्यों एवं स्थानीय लोगों की स्वेच्छिकता व सामूहिकता के साथ सहभागिता द्वारा बोरी बंधान के कार्य किये जा रहे हैं जिसमें  विकासखण्ड  गोटेगांव की नवांकुर वंदना आदर्श शिक्षा समिति एवं नई पहल फाउंडेशन एवं प्रस्फुटन के तत्वाधान में  ग्राम गुंदरई की बाणगंगा नदीपर बरहटा सेक्टर की नवांकुर संस्था वंदना आदर्श शिक्षा समिति देवनगर पुराना,सेक्टर श्रीनगर नई पहल फाउंडेशन के प्रयास से जल संरक्षण व संबर्द्धन हेतु प्रभावी पहल स्वरूप लगभग 215 बोरियों से बोरी बंधान किया गया।यह बोरी बंधान स्वेच्छिकता एवं सामूहिकता व स्वाबलंबन के आधार पर जल संरक्षण व संबर्द्धन हेतु किया गया है,जिससे कि नदी के बहते पानी को रोककर भूमिगत जलस्तर बढ़ाने के साथ गर्मियों में पशुओं,जीव-जंतुओं व आम लोगों की जल उपलब्धता सुनिश्चित हो सकेगी और गर्मी में इस पानी से कृषि सिंचाई  कर कृषि व फल सब्जी उत्पादन में बढोत्तरी करते हुए आस-पास के लोग अपनी आर्थिक उन्नति भी कर सकेंगे।यह बोरी बंधान नवांकुर संस्था वंदना आदर्श शिक्षा समिति देवनगर पुराना, नई पहल फाउंडेशन एवं विकासखंड गोटेगांव की सभी नवांकुर संस्थाओं के सदस्यों के संयुक्त प्रयास से किया गया जिसमे मध्यप्रदेश जनअभियान परिषद के जिला समन्वयक जयनारायण शर्मा के निर्देशन एवं मध्यप्रदेश जन अभियान परिषद् विकासखंड समन्वयक प्रतीक दुबे के नेतृत्व एवं विकासखंड से नवांकुर संस्थाओं के साथ ग्राम विकास प्रस्फुटन समितियों की सक्रिय भूमिका  रही,प्रतीक दुबे ने  बताया कि यह जल के आने वाले संकट को देखते हुए अभियान चलाकर परिषद  द्वारा बहते हुए जल को चलना एवं चलते हुए जल को रोकने की सोच के साथ  नवांकुर संस्थाओं व ग्राम विकास प्रस्फुटन समितियों तथा समाज कार्य पाठ्यक्रम के विद्यार्थियों के माध्यम  से संभावित स्थलों को चिन्हांकित कर ऐसे बोरी बंधान जल संरक्षण व संबर्द्धन हेतु किये जा रहे हैं । 22 March World Water Day 2024

22 मार्च विश्व जल दिवस 2024 की थीम "शांति के लिए जल" विषय पर केंद्रित है। 22 March World Water Day 2024

22 March World Water Day 2024 JAL DIVAS विश्व जल दिवस 22 मार्च 2024 थीम शांति के लिए जल
 जल संरक्षण एवं संबर्द्धन की दिशा में किये जा रहे ऐसे महत्वपूर्ण व प्रभावी कार्य से न केवल जल स्तर में बढ़ोत्तरी होगी बल्कि गर्मियों में लोगों को जल की उपलब्धता तथा आम जनों व पशुवों,जीव-जंतुओं को पीने योग्य पानी मिल सकेगा साथ ही कृषि हेतु सिंचाई के रकबे में भी बढ़ोत्तरी होगी तथा भूमिगत जल (ग्राउंड वाटर लेवल)में बढ़ोत्तरी होगी जिससे आने वाले जल संकट से मानव सहित सम्पूर्ण प्रकृति को बचाया जा सकेगा।
नवांकुर संस्था सेक्टर श्रीनगर के सचिव गनेश प्रजापति ने जल दिवस पर बताया की 22 मार्च  2024  विश्व जल दिवस की थीम  “शांति के लिए जल” विषय पर केंद्रित है।जल, संघर्ष और सहयोग के बीच जटिल संबंधों पर विचार करने के लिए मजबूर हैं। पानी में शांति पैदा करने या संघर्ष भड़काने की शक्ति है।  पिछले वर्ष भी 170 बोरियों से बोरी बंधान कार्य किया गया था जिसके परिणाम  स्वरूप भूमिगत जल (ग्राउंड वाटर लेवल)में बढ़ोत्तरी हुई थी इस वर्ष भी इसी उद्देश्य हेतु की निरंतर भूमिगत जल स्तर बढ़ता जाए इस बार 215 बोरियों का बोरी बंधान कार्य किया गया है।
विश्व जल दिवस के अवसर पर किये गए बोरी बंधान के इस कार्य में जन अभियान परिषद् विकासखंड गोटेगांव समन्वयक प्रतीक दुबे,नवांकुर संस्था सेक्टर बरहटा के अध्यक्ष सुनील विश्वकर्मा सेक्टर श्रीनगर के सचिव गनेश प्रजापति,सेक्टर करकबेल अध्यक्ष सोबरन पटेल, सेक्टर झांसीघाट अध्यक्ष महेश पटेल, एवं महेंद्र पटेल ग्राम विकास प्रस्फुटनयों के  सदस्य रामकिशन चडार,रवि चडार सुरेंद्र विश्वकर्मा एवं सीएमसीएमडीपी के छात्र हरिराम राष्ट्रीय सेवा योजना ओपन यूनिट से जिला दलनायक सहित स्वयं सेवक रोहित ठाकुर, रोहित गौंड आदि सदस्यों की सराहनीय भूमिका व सहभागिता रही। 22 March World Water Day 2024
DDS

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top